For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

सिर्फ इन लोगों पर ही क्यों मंडराते हैं मच्छर ? वजह के साथ जानें बचने की पूरी जानकारी...

05:20 PM Oct 05, 2023 IST | Pratibha
सिर्फ इन लोगों पर ही क्यों मंडराते हैं मच्छर   वजह के साथ जानें बचने की पूरी जानकारी

मच्छरों से बचना लोगों के लिए कठिन होता जा रहा है। वहीं डेंगू-चिकनगुनिया का संक्रमण भी तेजी से फैल रहा है। ऐसे में मच्छरों से बचना सबसे के लिए कठिन होता जा रहा है। लेकिन कई बार ऐसा होता है, कि कुछ खास लोगों के पास मच्छर इतना जाते हैं, कि उन्हीं के ऊपर ज्यादा भिनभिनाते हैं। ऐसा क्यों है क्यों है क्या आप जानते हैं ? तो चलिए आगे जानते हैं।


दिल्ली NCR समेट कई शहरों में डेंगू जैसी बीमारी लोगों को लगातार अपने चपेट में ले रही है। डॉक्‍टर इससे बचने के लिए तमाम तरह के सुझाव देते हैं। लेकिन फिर भी ये मच्छर खास लोगों के पास बार-बार जाकर उन्हें परेशान करते हैं। लेकिन सही कारण को समझने के बजाए हमें ये लगता है कि ये गंदगी के वजह से हो रहा है। लेकिन आपको बता दें ये सही नहीं है इसके पीछे साइंस है। आपको ऐसा भी लगता है कि शायद मच्छर आपके खून को पहचानते हो लेकिन ऐसा भी नहीं है। इसलिए आपके खून से उन्हें कोई लेना-देना नहीं है। हालांकि इससे जुड़ी पूरी जानकारी शेयर किया गया है, जिसे जानकर आप भी चौंक जाएंगे।


रिपोर्ट के मुताबिक, किन लोगों की ओर मच्‍छर ज्‍यादा आकर्षित होते हैं। पहली वजह-पसीना है। मादा मच्‍छर इंसानों का खून चूसती हैं और इसी से अपना पेट भरती हैं। लेकिन अपने पसंदीदा खून की पहचान वह पसीने की मदद से करते है। मच्छर पसीने और जिन लोगों के शरीर का तापमान अधिक होता है, जिन लोगों के शरीर में इसकी मात्रा ज्‍यादा होती है, उनके ऊपर मच्‍छरों के भ‍िनभ‍िनाने, उन्‍हें काटने की संभावना ज्‍यादा होती है। इसकी दूसरी वजह बीयर है, जो शख्‍स सिर्फ 350 मिलीलीटर बीयर की कैन पीता है, उसके पीछे भी मच्‍छर भागते हैं। तीसरी वजह बैक्टीरिया है। अगर हमारे शरीर पर ज्‍यादा बैक्‍टीरिया होंगे तो मच्‍छर उनकी ओर ज्‍यादा आएंगे।

चौथी वजह है O ब्‍लड ग्रुप है। बता देें, कि O ब्‍लड ग्रुप अन्य लोगों के ब्‍लड ग्रुप से ज्यादा स्‍वाद‍िष्‍ट होते हैं। इसलिए मच्छर उनके पीछे ज्यादा भागते हैं। इसी के साथ एक ओर कारण है, वो ये की मच्छर डार्क रंग की ओर अधिक आक्रमण करते हैं। इसलिए यदि आप मच्छरों से बचना चाहते हैं, तो सफेद जैसे हल्के रंग के कपड़े पहनने का प्रयास करें।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×