Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

जानें धनतेरस पर सोने-चांदी की खरीदारी करना क्यों होता है शुभ

आज पूरे देशभर में धनतेरस का त्यौहार मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन वैसे तो नई चीजों की खरीदारी करना अच्छा होता है।

08:24 AM Oct 25, 2019 IST | Desk Team

आज पूरे देशभर में धनतेरस का त्यौहार मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन वैसे तो नई चीजों की खरीदारी करना अच्छा होता है।

आज पूरे देशभर में धनतेरस का त्यौहार मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन वैसे तो नई चीजों की खरीदारी करना अच्छा होता है। लेकिन धनतेरस के दिन सोने-चांदी की खरीदारी करना ज्यादा शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान कुबेर,माता लक्ष्मी और धन्वंतरि देव की विशेष पूजा की जाती है। भगवान धन्वंतरि चिकित्सा के देवता माने जाते हैं।  
Advertisement
धनतेरस बना है दो शब्दों से…
बता दें कि धनतेरस दो शब्दों से मिलकर बना है,धन और तेरस। धन का अर्थ समृद्घि और तेरस मतलब हिंदू कैलेंडर के 13 वां दिन। 
इसलिए धनतेरस पर की जाती है सोन-चांदी की खरीदारी
धनतेरस के दिन सोने-चांदी की खरीदारी करने की परंपरा है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन सोने-चांदी की वस्तु खरीदना बहुत शुभ होता है,मगर आप जानते हैं कि आखिरकार धनतेरस के दिन सोने-चांदी की खरीदारी क्यों की जाती है।
सोना-चांदी भगवान धन्वंतरि और कुबेर की धातु मानी जाती है। इन दोनों धातु को घर में रखने से आरोग्य,सौभाग्य और स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है। वहीं चांदी चंद्रमा की धातु है,जो चंद्रमा की तरह शीतलता और ठंडक प्रदान करती है। इस खास दिन चांदी खरीदने से घर में यश,ऐश्वर्य और संपदा में वृद्घि होती है। 
सोने-चांदी की खरीदारी करने का धनतेरस पर शुभ मुहूर्त
धनतेरस के दिन खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त शाम 04:32 बजे से शुरू होकर देर रात तक रहेगा। लेकिन सोना खरीदने का सबसे शुभ समय शाम के  समय 06:43 बजे से 07:08 बजे तक है। इस समय सोने-चांदी की खरीदारी करना अच्छा होता है। 
Advertisement
Next Article