टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

क्या पायलट बनेंगे राजस्थान के नए सीएम? अशोक गहलोत गुट के मंत्रियों-विधायकों ने बदला पाला

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव जल्द होने वाले है। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार बताए जा रहे है।

10:03 AM Sep 25, 2022 IST | Desk Team

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव जल्द होने वाले है। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार बताए जा रहे है।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव जल्द होने वाले है। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार बताए जा रहे है। या यह कहे की लगभग ये तय हो ही चुका है की कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष गहलोत ही बनेंगे। इस बीच ये भी अब साफ हो गया है कि अध्यक्ष बनते ही उन्हें सीएम पद त्यागना होगा और किसी अन्य व्यक्ति को राजस्थान सौंपना पड़ेगा। 
Advertisement
इसी के साथ ये भी फाइनल हो गया है कि अगर गहलोत अध्यक्ष बनेंगे तो सचिन पायलट ही राजस्थान के सीएम बनेंगे। इसे देखते हुए उनके खेमे में के मंत्री और विधायक अब नई सरकार में रुतबा बनाए रखने का जुगाड़ ढूंढने लगे हैं। ऐसे कई मंत्री और विधायक है, जो पहले गहलोत के करीबी बताए जाते थे, लेकिन अब उन्होंने पायलट के नाम पर सहमति जताना शुरू कर दिया है। लेकिन, गहलोत के ये बात रास नहीं आ रही और बार-बार वो यही दावा कर रहे कि राजस्थान के सीएम का फैसला सिर्फ सोनिया गांधी लेंगी। 
केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट कर दी जानकारी 
बता दें, राजस्थान में आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक के लिए राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और महासचिव अजय माकन को कांग्रेस ने पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इस बात की जानकारी कांग्रेस पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट कर दी और उन्होंने कहा, “कांग्रेस अध्यक्षा ने अजय माकन के साथ मल्लिकार्जुन खड़गे को पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया है। 35 सितंबर को शाम सात बजे एआईसीसी के सचिव, राजस्थान के प्रभारी, राजस्थान विधान सभा के कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक होगी।”
Advertisement
Next Article