W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

बीस वर्ष तक गठबंधन की सरकार चलायेंगे - तेजस्वी यादव

झारखंड विधानसभा चुनावों में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन की जीत के बाद बुधवार को यहां हेमंत सोरेन के समर्थन में सरकार बनाने का दावा पेश करने राजभवन पहुंचे राजद नेता एवं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने दावा किया कि गठबंधन की सरकार बीस वर्ष तक चलेगी।

06:24 PM Dec 24, 2019 IST | Shera Rajput

झारखंड विधानसभा चुनावों में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन की जीत के बाद बुधवार को यहां हेमंत सोरेन के समर्थन में सरकार बनाने का दावा पेश करने राजभवन पहुंचे राजद नेता एवं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने दावा किया कि गठबंधन की सरकार बीस वर्ष तक चलेगी।

बीस वर्ष तक गठबंधन की सरकार चलायेंगे   तेजस्वी यादव
Advertisement
झारखंड विधानसभा चुनावों में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन की जीत के बाद बुधवार को यहां हेमंत सोरेन के समर्थन में सरकार बनाने का दावा पेश करने राजभवन पहुंचे राजद नेता एवं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने दावा किया कि गठबंधन की सरकार बीस वर्ष तक चलेगी।
Advertisement
Advertisement
तेजस्वी यादव ने हेमंत सोरेन के राज्य में सरकार गठन के दावे के बाद राजभवन के बाहर मीडिया से बातचीत में कहा, ‘‘अब हम पांच वर्ष तक नहीं कम से कम बीस वर्ष तक गठबंधन की सरकार यहां चलायेंगे।’’
Advertisement
उन्होंने कहा कि झारखंड में वास्तव में गठबंधन की नहीं जनता की जीत हुई है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार महंगाई को कम नहीं कर पा रही थी और एनआरसी जैसे आरएसएस के एजेंडे को लागू करने में जुटी थी जिसके चलते जनता ने उसे झारखंड में नकार दिया।
झारखंड में गठबंधन ने 81 सदस्यीय विधानसभा में मिलकर 47 सीट जीती हैं जबकि अकेले चुनाव मैदान में उतरी भाजपा सिर्फ 25 सीटों पर सिमट कर सत्ता से बाहर हो गयी।
जीत के सिर्फ चौबीस घंटों के भीतर हेमंत सोरेन ने आज अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर राज्यपाल के यहां सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया और राज्यपाल ने उन्हें 29 दिसंबर को दोपहर एक बजे शपथ ग्रहण के लिए समय दे दिया है।
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×