Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

क्या अब कार्तिक आर्यन के साथ बनेगी श्रद्धा कपूर की जोड़ी?, इस फिल्म के रीमेक को लेकर चल रही है बात!

बॉलीवुड में इन फिल्मो का रीमेक करने का ट्रेंड छाया हुआ है। एक के बाद एक पुराणी फिल्मो के रीमेक हो रहे है। ऐसे में अब खबर आई है कि एक पुराणी हिट फिल्म में कार्तिक आर्यन नज़र आ सकते है। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर भी अहम भूमिका में दिखाई देंगी।

04:29 PM Aug 02, 2022 IST | Desk Team

बॉलीवुड में इन फिल्मो का रीमेक करने का ट्रेंड छाया हुआ है। एक के बाद एक पुराणी फिल्मो के रीमेक हो रहे है। ऐसे में अब खबर आई है कि एक पुराणी हिट फिल्म में कार्तिक आर्यन नज़र आ सकते है। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर भी अहम भूमिका में दिखाई देंगी।

बॉलीवुड में इन फिल्मो का रीमेक करने का ट्रेंड छाया हुआ है। एक के बाद एक पुराणी फिल्मो के रीमेक हो रहे है। ऐसे में अब खबर आई है कि एक पुराणी हिट फिल्म में कार्तिक आर्यन नज़र आ सकते है। कार्तिक को बैक-टू-बैक कई प्रोजेक्टों के ऑफर आ चुके हैं। अब जानकारी आ रही है कि, वो एक क्लासिकल फिल्म के रीमेक में नजर आने वाले हैं। 
Advertisement
इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर भी अहम भूमिका में दिखाई देंगी। रिपोर्ट्स की मानें फिल्म निर्माता अनिल कपूर और श्रीदेवी की सुपरहिट फिल्म तेजाब के रीमेक पर विचार कर रहे हैं और वो इस फिल्म पर्दे पर कभी ना दिखने वाली जोड़ी की तलाश में जुटे हुए हैं।
साथ ही रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि, इस क्लासिकल फिल्म के रीमेक के लिए कार्तिक आर्यन और श्रद्धा कपूर के नाम पर विचार कर रहे हैं। लेकिन एक्ट्रेस ने अभी इस प्रोजेक्ट को लेकर अपनी सहमती नहीं दी है।
आपको बता दें, हाल ही में जानकारी आई थी की फिल्म निर्मता मुराद खेतानी ने अनिल कपूर और श्रीदेवी की क्लासिक फिल्म तेजाब के राइट्स को खरीद लिया है। साथ ही उन्होंने फिल्म के प्री-प्रोडक्शन काम को भी शुरू कर दिया था। अब वो फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर विचार कर रहे हैं।
साल 1988 में रिलीज हुई माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की इस फिल्म की कहानी मोहिनी और महेश देखमुख यानी मुन्ना के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती हैं। लेकिन बाद में अनिल कपूर एक गैंगस्टर बन अपना बदला पूरा करता हैं। इस फिलम का गाना एक दो-तीन आज उतना ही पॉपुलर हो जितना उस दौर में था।
Advertisement
Next Article