Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

रूस-यूक्रेन युद्ध में आएगा नया मोड़? किम जोंग ने बिना शर्त पुतिन को दिया समर्थन

बीते दिनों भारत में चल रहे जी 20 में रुस और चीन को आमंत्रित किया गया था लेकिन दोनों ही जी 20 में शामिल नहीं हुए। इसके बाद विदेशी मीडिया में खबर आई की रुस और चीन दोनों देश किसी मसले पर मुलाकात करन जाएंगे । इसके बाद से ही ये माना जाने लगा की पुतिन और किम जोंग उन कोई बड़ी तैयारी कर रहे है। जैसे ही जी 20 खत्म हुआ उसके बाद ही किन जोंग ने रुस का दौरा किया इस बीच दावा किया जा रहा है

05:49 PM Sep 14, 2023 IST | Sumit kumar

रुस दौरे पर हुई हथियार की DeaL
  हथियार की कोई डिल हुई है। इतना ही नही किम जोंग ने इस बीच रुस को खुला समर्थन देने का ऐलान कर दिया है । इन बातों से साफ है की दोनों देश यूक्रेन से युद्द की लड़ाई लड़ना चाहते है।  समर्थन की बात से अमेरिका बेहद भड़का हुआ है।  आपको बता दे जी 20 में रुस यूक्रेन युद्द के मसले को सुलाझाने पर बात हुई थी। इसमें बाईडेन ने भी समर्थन दिया है।
किम जोंग ने दिया रुस को  संमर्थन
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग बिना शर्त समर्थन का वादा करने के साथ  ही किम जोंग ने पुतिन को उत्तर कोरिया आने का न्योता भी दिया है। इस दौरे के दौरान किम ने रूस के साथ अगले 100 सालों के संबंधों पर भी बात की।
 उत्तर कोरिया की इस जुगलबंदी पर अमेरिका की चेतावनी
आपको बता दें कि रूस और उत्तर कोरिया की इस जुगलबंदी को देखकर अमेरिका आग बबूला हो गया है। अमेरिका ने दोनों देशों के नेताओं को चेतावनी दे दी है।
उत्तर कोरिया की बैठक को लेकर चिंता जताई
रूस और उत्तर कोरिया की बैठक को लेकर अमेरिका और साउथ कोरिया ने भी चिंता जताई है। अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर मॉस्को और उत्तर कोरिया के बीच कोई आर्म्स डील होती है, तो अमेरिका दोनों देशों पर कोई अतिरिक्त प्रतिबंध लगाने से नहीं चूकेगा।
 प्रेस ब्रीफिंग में क्या कहा गया
बुधवार, 13 सितंबर को एक प्रेस ब्रीफिंग में स्टेट डिपार्टमेंट के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा- ‘मैं उत्तर कोरिया द्वारा रूस को हथियार उपलब्ध कराने के विचार के बारे में बोलना चाहता हूं, जिसके बारे में मैंने पिछले दिनों बात की थी। डेढ़ साल पहले व्लादिमीर पुतिन ने युद्ध यह सोचकर शुरू किया था कि वह रूसी साम्राज्य के गौरव को बहाल करने जा रहे हैं, लेकिन वो अपने सभी साम्राज्यवादी उद्देश्यों में विफल रहे और अब डेढ़ साल बाद हजारों रूसी सैनिकों को खोने और अरबों डॉलर खर्च करने के बाद वह यहां किम जोंग-उन से मदद की गुहार लगा रहे हैं।’
जोंग ने कहा तुम लड़ो हम साथ है
वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावे किए जा रहे हैं कि किम जोंग ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ बातचीत में पश्चिम देशों को ‘दुष्ट’ बताया और कहा कि रूसी आर्मी पूरी ताकत से उसका सामना करेगी। इसके साथ ही एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक, किम जोंग ने पुतिन से कहा कि ‘आप लड़ो’, उत्तर कोरिया हर युद्ध में अपने बेशर्त समर्थन के साथ आपके साथ खड़ा है।
उत्तर कोरियाई के नेता ने क्या कहा
यूक्रेन युद्ध पर बात करते हुए उत्तर कोरियाई नेता ने कहा कि रूस वर्तमान में अपने संप्रभु अधिकारों, सुरक्षा और हितों की रक्षा के लिए आधिपत्यवादी ताकतों के खिलाफ उचित लड़ाई में लगा हुआ है। इस दौरान दोनों देशों के नेताओं ने पश्चिमी देशों के खिलाफ अपनी ताकत को और अधिक मजबूत करने की भी कसम खाई। किम जोंग ने कहा कि वो उत्तर कोरिया और रूस के बीच अगले 100 सालों का भविष्य देख रहे हैं। इन सबके बीच अमेरिका बेहद भड़का हुआ है जिसको लेकर दोनों देशों को चेतावनी भी दे दी गई है। अब देखने वाली बात होगी की क्यो रूस-यूक्रेन युद्ध में नया मोड़ आएगा  या नहीं।

Advertisement
Advertisement
Next Article