टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

जिलाध्यक्ष समेत पूरी कार्यकारिणी हुई भाजपा में शामिल

NULL

03:39 PM Feb 19, 2018 IST | Desk Team

NULL

करनाल : करनाल में आज शिव सेना को बडा झटका लगा है। शिव सेना के जिलाध्यक्ष सुखदेव सिंह आज अपने साथियों के साथ भाजपा कें शामिल हुए। भाजपा के जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद तथा स्वच्छता अभियान के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र ने शिव सेना के जिलाध्यक्ष और उनके साथियों का माला पहना कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उन्हे भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण करवाई गई। भाजपा में शामिल हुए शिवसेना के जिलाध्यक्ष सुखदेव सिंह ने कहा कि भाजपा में आकर उन्हे अच्छा महसूस हो रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल देश की असली सेवा कर रहे है।

Advertisement

वह नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित हुए है। इसलिए वह अपनी कार्यकारिणी समेत भाजपा में शामिल हो रहे है। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद ने कहा कि मोदी की नीतियों ने देश को विदेशों में लोकप्रिय बनाया है। भारत की साख विदेशों में ओर बढ गई है। देश में बडी परियोजनाएं लाई जा रही है। देश में भ्रष्टाचार का खात्मा हो रहा है। उन्होने कहा कि भाजपा सबका समान रूप से विकास कर रही है। इस दिशा में विकास को लगातार आगे बढाया जा रहा है। जगमोहन आनंद ने कहा कि भाजपा की नीतियाँ हमेशा से प्रभावशाली रही है। क्योंकि यहाँ व्यक्तिगत कुछ भी नही है। सब कुछ समाज को समर्पित है।

उन्होने कहा कि पार्टी में कोई बडा छोटा नही है। सब कार्यकर्ता है। उन्होने यह भी कहा कि पार्टी का एक छोटा सा कार्यकर्ता समाजसेवा में प्रभावशाली कार्य करके बडे पद पर पहुंच सकता है। भाजपा ने इसका उदाहरण देश में प्रस्तुत भी किया है। उन्होने कहा कि भाजपा के कार्यों की तुलना कभी नही की जा सकती। क्योंकि भाजपा सबका साथ सबका विकास की सोच लेकर आगेे चलती है। हरियाणा इसका स्वयं उदाहरण है। क्योंकि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल हरियाणा एक हरियाणवी एक के नारे को लेकर आगे बढ रहे है। प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में समान रूप से विकास हो रहा है। उन्होने कहा कि भाजपा में आने वालों को सदा स्वागत है। उन्होने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता देश और जनहित के लिए कार्य करता है। इसलिए भाजपा का सम्मान देश के लोगों में हमेश बढता जा रहा है।

उन्होने दावा किया कि भाजपा अगले लोकसभा चुनावों में प्रचंड बहुमत से जीतेगी। भाजपा लगातार सभी राज्यों में आगे बढ रही है। आने वाले विधानसभा चुनावों में भी भाजपा हरियाणा में फिर सत्ता संभालेगी। क्येांकि हरियाणा का नेतृत्व एक ईमानदार व्यक्ति कर रहा है। जो अपने लिए नही बल्कि दूसरों के लिए सोचता है। ऐसी सोच के नेता केवल भाजपा में ही मिल सकते है। जो खुद का जीवन लोगों के लिए त्याग कर रहे है। इस मौके पर स्वच्छता मिशन के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र ने कहा कि साढे 3 साल पहले हरियाणा के लेागों ने समझदारी दिखाते हुए भाजपा को सत्ता में बैठाया।

आज हरियाणा में केवल सबका साथ सबका विकास का नारा चलता है। उन्होने कहा कि आज विपक्ष भी भाजपा का कायल है। विपक्ष खुद मानता है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल क्षेत्रवाद, परिवारवाद तथा जातिवाद को दरकिनार कर सबको साथ लेकर चलते है। यहाँ तक की जिन विधानसभा क्षेत्रों में विपक्ष के विधायक है वहाँ भी समान रूप से विकास हो रहा है। यही सोच भाजपा को आगे बढा रही है। पहले की सरकारों में केवल अपना विकास और अपना स्वार्थ छिपा होता था। लेकिन भाजपा ने उस मिथक को तोड दिया है। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता दीपक धवन और नीटू कक्कड समेत कई भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।

– हरीश चावला

Advertisement
Next Article