For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

मशहूर कारोबारी सज्जन जिंदल पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप , FIR हुई दर्ज

09:31 PM Dec 17, 2023 IST | Deepak Kumar
मशहूर कारोबारी सज्जन जिंदल पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप   fir हुई दर्ज

देश के जाने - माने उद्योगपति सज्जन जिंदल पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश पर मुंबई पुलिस ने FIR दर्ज की। 13 दिसंबर को मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स क्षेत्र के पुलिस स्टेशन में यह एफआईआर दर्ज की गई। देश के मशहूर बिजनेसमैन और जेएसडब्लू ग्रुप के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक सज्जन जिंदल पर एक महिला ने बलात्कार का आरोप लगाया है. महिला की शिकायत पर मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स थाने में केस दर्ज किया गया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

  • जिंदल के खिलाफ FIR दर्ज
  • कई जगहों और शहरों में मुलाकातें
  • सुलह कराने की कोशिश
  • यौन संबंध बनाने की कोशिश

सज्जन जिंदल के खिलाफ दर्ज FIR में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि यह घटना 24 जनवरी 2022 को बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में जिंदल के एक पेंटहाउस में हुई। शिकायतकर्ता ने इस संबंध में पहली बार इस साल फरवरी में पुलिस को लिखित शिकायत दी थी, लेकिन कोई एक्शन न लिए जाने पर उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद अदालत ने पुलिस को जिंदल के खिलाफ FIR दर्ज करने का निर्देश दिया।

यौन संबंध बनाने की कोशिश

FIR में शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया है कि वह सज्जन जिंदल से पहली बार 8 अक्टूबर, 2021 को दुबई में मिली थी। दोनों के बीच प्रॉपर्टी से जुड़ी डील्स को आगे बढ़ाने के इरादे से फोन नंबर्स का आदान-प्रदान किया गया। कुछ मुलाकातों के बाद जिंदल ने कई बार महिला के साथ यौन संबंध बनाने की कोशिश की, लेकिन महिला ने हर बार मना कर दिया।

कई जगहों और शहरों में मुलाकातें

शिकायतकर्ता का दावा है कि अक्टूबर 2021 और जनवरी 2022 के बीच उनके और जिंदल के बीच कई जगहों और शहरों में मुलाकातें हुईं। इसके बाद 24 जनवरी, 2022 को जब महिला बीकेसी में जिंदल के कार्यालय की मौजूदगी वाली एक इमारत के पेंटहाउस में पहुंची तो जिंदल ने उसके साथ बलात्कार किया।

सुलह कराने की कोशिश

महिला का आरोप है कि जब वह पहली बार 16 फरवरी, 2023 को अपनी शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची तब जिंदल के कुछ लोगों ने उससे संपर्क किया था। उन्होंने सुलह कराने और शिकायत वापस लेने को कहा था.

 

Advertisement
Advertisement
Author Image

Deepak Kumar

View all posts

राजनीतिक पत्रकारिता के साथ मनोरंजन और क्रिकेट में भी रूचि रखता हूँ। पत्रकारिता में परास्नातक के साथ एक वर्ष का रिपोर्टिंग और एंकरिंग में डिप्लोमा है। सड़क से लेकर स्टूडियो तक का सफर आसान ना था जिसमे मुझे विशेष शो लाने के लिए भी कहा गया। लेकिन अब तो मानो कैमरे और माइक मेरे दोस्त हो गए हो...और हा में लिखता भी हूँ

Advertisement
×