Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आतंकी ओसामा बिन लादेन का 'चेहरा' मिला समुद्र किनारे, सब हो गए हैरान

सोशल मीडिया पर इन दिनों ओसामा बिन लादेन जैसे दिखने वाली सीप खूब वायरल हो रही है। ओसामा बिन लादेन के चेहरे जैसी सीप इंग्लैंड की एक महिला

09:50 AM Oct 20, 2019 IST | Desk Team

सोशल मीडिया पर इन दिनों ओसामा बिन लादेन जैसे दिखने वाली सीप खूब वायरल हो रही है। ओसामा बिन लादेन के चेहरे जैसी सीप इंग्लैंड की एक महिला

सोशल मीडिया पर इन दिनों ओसामा बिन लादेन जैसे दिखने वाली सीप खूब वायरल हो रही है। ओसामा बिन लादेन के चेहरे जैसी सीप इंग्लैंड की एक महिला को समुद्र के किनारे से मिली है। महिला ने ही इस बात का दावा भी किया है। 
Advertisement
ओसामा बिन लादेन के चेहरे जैसी सीप पूर्वी ससेक्स के विनचेल्सिया के समुद्र तट पर महिला को मिली। दरअसल यह महिला वहां पर अपने पति के साथ घूमने गई थी उसी दौरान समुद्र तट पर महिला को यह सीप मिली। बता दें कि ओसामा बिन लादेन जैसी शक्ल इस सीप को देखने पर दिखाई दे रही है। 
60 साल की डेब्रा ओलिवर को समुद्र तट पर यह सीप मिली है। डेब्रा ओलिवर के पति मार्टिन 62 साल के हैं और दोनों पश्चिमी लंदन के ब्रेंटफोर्ड शहर में रहते हैं। इस पर बात करते हुए डेब्रा ने कहा कि उनकी शादी की 42वीं सालगिरह बुधवार को थी। 
पूर्वी ससेक्स के विनवेल्सिया के समुद्र तट पर डेब्रा और मार्टिन इस खास अवसर पर गए थे। समुद्र तट से अलग-अलग तरह की सीप डेब्रा को इकट्ठा करना बहुत पसंद है। इस बार भी वह सीप ही समुद्र तट पर पकड़ रही थीं  उसी दौरान उन्हें यह सीप मिली। जब समुद्र तट से यह सीप डेब्रा ने उठाकर देखा तो वह चौंक गईं। 
डेब्रा ने कहा कि एक चेहरा उभरा हुआ इस सीप में नजर आ रहा था। इसमें चेहरा जो उभकर आ रहा था वह बिल्कुल ही ओसामा बिन लादेन जैसा था। डेब्रा ने मजाक में बताया, मजेदार बात ये है कि उसे समुद्र में भी दफनाया गया था। 
डेब्रा ने आगे कहा कि ऐसी सीप भी मिलना अपने में ही अद्भुत बात है। ऐसी सीप हमेशा आपको नहीं मिल सकती हैं। हजाराें की संख्या में सीप और चमकीले पत्‍थर समुद्र तट के किनारे मिलते हैं। ऐसी सीप इनमें से मिल जाना बहुत ही खास बात हो जाती है जो आपके लिए एक दम अनमोल है। 
ओसामा बिन लादेन था अल कायदा का मुखिया

ओसामा बिन लादेन अल कायदा का मुखिया था। साल 2001 में अमेरिका में 9/11 आतंकी हमला हुआ था उसका मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन ही था। पाकिस्‍तान के एबटाबाद में अमेरिकी नेवी सील कमांडोज ने साल 2011 में ओसामा बिन लादेन को मार दिया था। 
Advertisement
Next Article