Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Viral Video: सो रही थी महिला, तभी चारपाई के नीचे से निकला खूंखार मगरमच्छ

07:00 PM Oct 08, 2024 IST | Ritika Jangid

Viral Video: सोचिए रात के समय आप आराम से अपने घर में सो रहे हैं लेकिन तभी एक मगरमच्छ आपके बैड के नीचे से निकलकर बाहर आ जाए तो? ये सोचने में ही काफी डरावना है लेकिन ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां महिला की चारपाई के नीचे से अचानक एक मगरमच्छ निकलकर बाहर आ जाता है जिसे देख सभी की रूहें कांप जाती है।

महिला की चारपाई के नीचे से निकला मगरमच्छ

ये मामला उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के सुजौली रेंज के त्रिलोकी गौड़ी गांव का है। जहां रात के समय महिला चारपाई पर सो रही थी। तभी अचानक (Viral Video) से उसकी चारपाई हिलने लगी। जिस कारण महिला की नींद खुल गई। जब उसने अपनी चारपाई के नीचे देखा तो उसके होश उड़ गए (Viral Video) क्योंकि वहां के खूंखार मगरमच्छ था। महिला की आवाज सुनकर सभी सदस्य भी भागे-भागे आए। घर में जब उन्होंने मगरमच्छ देखा तो उनके भी होश उड़ गए। शोर सुनकर पड़ोसी भी इकट्ठे हो गए।

मगरमच्छ को देख गांव वालों ने सुजौली पुलिस को बुलाया। जानकारी मिलते ही पुलिस ने बहराइच जिले के कतर्नियाघाट वाइल्ड लाइफ (Viral Video) से वन्य कर्मियों को बुलाया। इसके बाद पुलिस और वन्य कर्मियों ने मिलकर मगरमच्छ को पकड़ा

ये वीडियो @TiwaryPraveen ने एक्स पर पोस्ट किया है।

मगरमच्छ ने पहले भी किया है हमला

रिपोर्ट के मुताबिक कतर्नियाघाट वाइल्ड लाइफ के डीएफओ बी शिवशंकर ने बताया की एक मगरमच्छ को रेस्क्यू कर सुजौली (Viral Video) रेंज के कटुआ लटुआ ताल में छोड़ दिया गया है। इस घटना के कुछ दिन पहले भी मगरमच्छ ने 15 साल के बच्चे पर हमला किया था। बात ककरहा रेंज के मझरा गांव की थी। जब बच्चा रात के समय अपने घर में सो रहा था तभी मगरमच्छ ने उसपर हमला कर दिया और उसकी एक उंगली चबा ली। हालांकि बच्चे को बचा लिया गया था।

बता दें कि बहराइच वो ही जगह है जहां खूंखार भेड़ियों ने ग्रामिणों के बीच खौफ का माहौल पैदा किया। लेकिन (Viral Video|) अब यहां घर के अंदर मगरमच्छ भी आने लगे हैं। जिससे लोगों की रातों की नींद भी उड़ने लगी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article