Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

AAP ने किया बड़ा ऐलान महिलाओं को मिलेगा 1,000 रूपये का मासिक मानदेय

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना दिल्ली सरकार द्वारा बजट में शुरू की गई एक नई पहल।

11:49 AM Dec 16, 2024 IST | Anshu Das

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना दिल्ली सरकार द्वारा बजट में शुरू की गई एक नई पहल।

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना दिल्ली सरकार द्वारा अपने 2024 के बजट में शुरू की गई एक नई पहल है। इसका उद्देश्य महिलाओं को ₹1,000 की मासिक राशि प्रदान करके उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को दिल्ली की महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में उनकी सरकार बनने के बाद महिलाओं को प्रतिमाह ₹2.100 की वित्तीय सहायता दी जाएगी. इस योजना को “मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना” का नाम दिया गया है।

Advertisement

वित्तीय सहायता में वृद्धि

बाता दे इससे पहले केजरीवाल ने लोकसभा चुनावों के दौरान महिलाओं को हर माह ₹1.000 देने का वादा किया था। हालांकि अब इस राशि को बढ़ाकर ₹2.100 करने की बात कही गई है. मुख्यमंत्री अतिशी ने जानकारी दी कि योजना के तहत ₹1.000 की पहली दो किश्तें चालू वित्तीय वर्ष के अंत तक महिलाओं के खाते में भेज दी जाएंगी।

योजना के उद्देश्य

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस बारे में बताया था कि अगले विधानसभा चुनावों के बाद मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के अंतर्गत मिलने वाली 1 हजार रुपये की राशि को बढ़ाकर 2100 रुपये कर दिया जाएगा। इस पहल को वित्तीय वर्ष के बजट में शामिल किया गया था. आप राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इसे ₹2.000 करोड़ के बजट के साथ पेश किया. जिसका उद्देश्य महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना और उनकी जीवनशैली में सुधार करना है।

आवेदन प्रक्रिया

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको दिल्ली सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट पर विजिट करने के बाद आपको आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करना है।डाउनलोड किए फॉर्म को भरने के बाद आपको इसे जरूरी दस्तावेजों के साथ अटैच करना है। इसके बाद आपको किसी नजदीकी सरकारी ऑफिस में जाकर जमा करना होगा। आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज (आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, बिजली बिल, राशन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, बैंक अकाउंट डिटेल )। फॉर्म जमा करने के बाद संबंधित अधिकारी द्वारा आपके आवेदन की जांच की जाएगी। वेरीफिकेशन के बाद अगर आपका आवेदन स्वीकृत हो जाता है, तो इस स्थिति में आपको इसको लेकर एक नोटिफिकेशन मिलेगा। अगर आप इस स्कीम में आवेदन करने जा रहे हैं तो आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। अगर आपके पास ये दस्तावेज नहीं हैं तो आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री अतिशी ने बताया कि योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो 12 दिसंबर 2024 तक दिल्ली की निवासी हैं और रजिस्टर्ड वोटर हैं।आने वाले विधानसभा चुनावों के बाद इस राशि को ₹2.100 तक बढ़ाए जाने की संभावना है।

Advertisement
Next Article