Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

महिला हॉकी टीम ने स्पेन को 2-2 से रोका

भारतीय महिला हॉकी टीम को हाफटाइम तक दो गोल की बढत बनाने के बाद चौथे और आखिरी मैच में स्पेन से 2-2 से ड्रा से संतोष करना पड़ा।

12:51 PM Feb 01, 2019 IST | Desk Team

भारतीय महिला हॉकी टीम को हाफटाइम तक दो गोल की बढत बनाने के बाद चौथे और आखिरी मैच में स्पेन से 2-2 से ड्रा से संतोष करना पड़ा।

मर्सिया : भारतीय महिला हॉकी टीम को हाफटाइम तक दो गोल की बढत बनाने के बाद चौथे और आखिरी मैच में स्पेन से 2-2 से ड्रा से संतोष करना पड़ा। भारत के लिये दीप ग्रेस इक्का (आठवां) और नवनीत कौर (26वां मिनट) ने गोल दागे जबकि स्पेन के लिये लूसिया जिमेनेज (35वां) और क्लारा कार्ट (39वां) ने गोल किये।

इस ड्रा के बाद चार मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर रही। स्पेन ने पहले मैच में 3-2 से जीत दर्ज की जबकि दूसरा मैच 2-2 से ड्रा रहा । भारत ने तीसरा मैच 5-2 से जीता। अब भारत का सामना विश्व कप रजत पदक विजेता से दो फरवरी को होगा। भारत की शुरूआत बहुत आक्रामक रही और स्पेन के डिफेंस में भारतीयों ने कई बार सेंध लगाई।

भारत को पहले ही क्वार्टर में पेनल्टी स्ट्रोक मिल गया लेकिन उस पर गोल नहीं हो सका। दीप ग्रेस इक्का ने हालांकि आठवें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर गोल करके भारत को बढत दिलाई। दूसरे क्वार्टर में भारतीय फारवर्ड पंक्ति ने बेहतरीन तालमेल का प्रदर्शन किया और स्ट्राइकर नवनीत कौर ने रानी रामपाल की मदद से 26वें मिनट में फील्ड गोल दागा।

हाफटाइम तक भारत ने 2.0 से बढत बना ली थी। ब्रेक के बाद स्पेन ने पलटवार करते हुए पहले ही मिनट में लूसिया के गोल की मदद से अंतर कम किया। स्पेन के लिये दूसरा गोल क्लारा ने 39वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर दागा। आखिरी क्वार्टर में कोई टीम गोल नहीं कर सकी।

Advertisement
Advertisement
Next Article