For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Women's T20 World Cup 2024: न्यूजीलैंड ने पहली बार जीता टी20 वर्ल्ड कप का खिताब, फाइनल में साउथ अफ्रीका को दी मात

न्यूजीलैंड ने अपने शानदार प्रदर्शन के साथ महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया है। क्रिकेट इतिहास में न्यूजीलैंड का यह पहला टी20 वर्ल्ड कप खिताब है।

06:19 AM Oct 20, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

न्यूजीलैंड ने अपने शानदार प्रदर्शन के साथ महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया है। क्रिकेट इतिहास में न्यूजीलैंड का यह पहला टी20 वर्ल्ड कप खिताब है।

women s t20 world cup 2024  न्यूजीलैंड ने पहली बार जीता टी20 वर्ल्ड कप का खिताब  फाइनल में साउथ अफ्रीका को दी मात

Women’s T20 World Cup 2024: न्यूजीलैंड ने अपने शानदार प्रदर्शन के साथ महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया है। क्रिकेट इतिहास में न्यूजीलैंड का यह पहला टी20 वर्ल्ड कप खिताब है। देश की पुरुष टीम अभी तक टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीत पाई है। फाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 32 रनों से हराया। टॉस जीतने के बाद साउथ अफ्रीका ने अपने गेंदबाजी की। अपने बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 158 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका ने लगातार विकेट खोए और अंत में टीम 126 रन ही बना पाई। साउथ अफ्रीका लगातार दूसरे महिला टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल हारी है। पुरुष टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में ही इसी साल जून में साउथ अफ्रीका को हार मिली थी।

  • HIGHLIGHTS

  • न्यूजीलैंड ने फाइनल में साउथ अफ्रीका 32 रनों से हराया

  • साउथ अफ्रीका ने लगातार खोए विकेट

  • न्यूजीलैंड की अमेलिया केर बनी प्लेयर ऑफ द मैच

अमेलिया केर की दमदार परफॉर्मेंस

न्यूजीलैंड के लिए अमेलिया केर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 43 रन बनाए जबकि 3 विकेट भी अपने नाम किए। उनकी शानदार परफॉर्मेंस को देखते हुए उन्हे प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। केर के अलावा, ​​​ब्रुक हैलीडे ने 38 रन और सूजी बेट्स ने 32 रन बनाते हुए टीम के लिए बड़ा योगदान दिया। साउथ अफ्रीका के लिए नॉनकुलुलेको म्लाबा ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लार्क और अयाबोंगा खाका को 1-1 विकेट मिला।

साउथ अफ्रीका का नहीं चला बल्ला

अपने लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी रही। कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट और तजमिन ब्रिट्स ने पहले विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी की। लेकिन, यह साझेदारी के टूटते ही साउथ अफ्रीकी टीम ने लगातार अंतराल में विकेट खोए। वोल्वार्ड्ट टीम की टॉप स्कोरर रहीं। उन्होंने 27 बॉल पर 33 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए अमेलिया केर और रोजमेरी मैयर ने 3-3 विकेट लिए। ब्रुक हैलीडे, ईडन कार्सन और फ्रान जोनास को 1-1 विकेट मिला।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×