W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Women's T20 World Cup 2024 : ऑस्ट्रेलिया से हारी टीम इंडिया, अब पाकिस्तान के भरोसे सेमीफाइनल का टिकट

09:55 AM Oct 14, 2024 IST | Ravi Kumar
women s t20 world cup 2024   ऑस्ट्रेलिया से हारी टीम इंडिया  अब पाकिस्तान के भरोसे सेमीफाइनल का टिकट
Advertisement

Women's T20 World Cup 2024  : क्या एक बार फिर टूट चुका है महिला टीम का वर्ल्ड कप जीतने का सपना, क्या एक बार फिर हरमनप्रीत कौर & कंपनी वर्ल्ड कप जीतने से रह गई कोसों दूर, और एक बार भारत की टीम कंगारुओं के आगे हो गई बेबस। इस वीडियो में हम आपको बताएंगे की आखिर आज क्यों पूरा भारत पाकिस्तान की जीत की कर रहा है दुआ।
जी हां भारतीय महिला टीम टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी है। वो बड़े बड़े नाम जिनसे पूरे देश को उम्मीद थी की इस बार यह टीम भी मेंस टीम की तरह वर्ल्ड कप जीतकर भारत आएगी, वो बड़े मैच में एक बार फिर से फ्लॉप हो गए। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एक बार फिर दिखाया कि आखिर क्यों उन्हे बड़े इवेंट की सबसे शानदार टीम माना जाता है।

HIGHLIGHTS

  • ऑस्ट्रेलिया ने Women's T20 World Cup 2024 में भारत को 9 रन से हराया
  • भारत कर रहा पाकिस्तान की न्यूजीलैंड पर जीत की दुआ
  • सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए आज पाकिस्तान की जीत अनिवार्य 

भारतीय टीम जिसमें स्मृति मंधना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष, जैसे स्टार खिलाड़ी थे वो सब एक एक कर पवेलियन लौटे रहे और 152 रन के लक्ष्य से भी 9 रन दूर रह गए। गेंदबाजो ने भी शुरुआती झटको के बावजूद ऑस्ट्रेलिया को वापसी का मौका दिया । जो स्कोर 130-135 तक रुक सकता था वो अंत में 151 तक पहुंच गया। भारत की तरफ से जहां गेंदबाजी में रेणुका सिंह ठाकुर और दीप्ति शर्मा ने 2-2 विकेट झटके तो बल्लेबाजी में कप्तान कौर ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन आखिर में उनका देर से एक्सीलरेट करना टीम को भारी पड़ गया। वो एक छोर पर खड़ी रही और दूसरी ओर से एक एक कर सभी बल्लेबाज उनका साथ छोड़ती गई।


ऑस्ट्रेलिया इस जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन चुकी है। लेकिन क्या भारत सेमीफाइनल की रेस सेबहर हो चुका है। तो आपको बता दें की भारत अभी इस समय पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर हैं। भारत के फैंस आज अपने पड़ोसी पाकिस्तान की न्यूजीलैंड पर जीत की दुआ कर रहे हैं। वैसे महिला क्रिकेट में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान क्रिकेट टीम का कोई मेल नहीं है। ऐसे में अगर पाकिस्तान न्यूजीलैंड को हरा देता है तो यह किसी चमत्कार से कम नहीं होगा। लेकिन सच्चाई तो यही है की आज भारत को पाकिस्तान की जीत हर हाल में चाहिए। पाकिस्तान की टीम भी अभी तक गणित के अनुसार सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। बर्शते वो आज न्यूजीलैंड को 53 रन के ज्यादा अंतर से हरा दे या फिर लक्ष्य को 10 ओवर के भीतर चेस करले। न्यूजीलैंड की टीम इस मैच को जीतकर सीधा सीधा सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह पक्की कर लेगी।


वैसे तो वर्ल्ड कप में आज से पहले कई बार चमत्कार देखने को मिले हैं। 4 महीने पहले हुए टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान का ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल तक जाना किसने सोचा था। 2022 टी20 विश्वकप में दक्षिण अफ्रीका का नीदरलैंड से हारना और पाकिस्तान का सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करना यह भी किसी चमत्कार से कम नहीं था। लेकिन क्या आज पाकिस्तान की महिला टीम न्यूजीलैंड को वाकई पटकनी दे पाएगी और भारत के लिए सेमीफाइनल का रास्ता खोल पाएगी यह देखना काफी रोचक होगा।
अब आप हमे बताइए कि क्या पाकिस्तान की टीम भारत को सेमीफाइनल का टिकट दिला पाएगी या फिर नहीं। हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Ravi Kumar

View all posts

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.

Advertisement
×