W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

'PM मोदी के मार्गदर्शन में काम करना एक बड़ी उपलब्धि': सुकांत मजूमदार

08:57 AM Jun 11, 2024 IST | Yogita Tyagi
 pm मोदी के मार्गदर्शन में काम करना एक बड़ी उपलब्धि   सुकांत मजूमदार

शिक्षा मंत्रालय और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय में राज्यमंत्री नियुक्त होने के बाद भाजपा नेता सुकांत मजूमदार ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में काम करना अपने आप में सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है और वह PM मोदी के विजन और मिशन को आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे। सुकांत मजूमदार ने कहा, "PM मोदी के मार्गदर्शन में काम करना सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है, यह मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है कि मेरे जैसे एक साधारण पार्टी कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।"

  • सुकांत ने कहा PM के मार्गदर्शन में काम करना बड़ी उपलब्धियों में से एक
  • वह PM मोदी के विजन और मिशन को आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे- सुकांत

हम PM के मिशन को बढ़ाने के लिए काम करेंगे- सुकांत मजूमदार

नवनियुक्त मंत्री ने PM के विजन को आगे बढ़ाने की भी बात की। "हम PM मोदी के मिशन और विजन को आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे। वह बहुत दूरदर्शी व्यक्ति हैं और उनके जैसा कोई नहीं हो सकता।" सुकांत मजूमदार ने यह भी कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली NDA सरकार ने पूर्वोत्तर क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया है और कहा, "हमारी सरकार ने पूर्वोत्तर क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया है और इससे पहले किसी ने ऐसा नहीं किया है। बहुत से मंत्री पूर्वोत्तर गए हैं और शायद इस बार मुझे भी केंद्रीय मंत्री के तौर पर जाना पड़े।"

NDA सरकार में विभिन्न मंत्रियों की सूची घोषित की गई

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मजूमदार ने 18वीं लोकसभा चुनाव में बालुरघाट से तृणमूल के बिप्लब मित्रा को 10,386 मतों के अंतर से हराया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में विभिन्न मंत्रियों को आवंटित विभागों की सूची सोमवार को घोषित की गई। भाजपा ने कई प्रमुख मंत्रालयों को बरकरार रखा, हालांकि उसके सहयोगियों ने भी कुछ महत्वपूर्ण मंत्रालय हासिल किए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×