Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

World: बांग्लादेशी तस्करों ने सेना के जवानों पर किया हमला, BSF ने की जवाबी कार्रवाई

06:44 AM Jul 31, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

World: भारत-बांग्लादेश सीमा पर मंगलवार सुबह तस्करों ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों पर हमला किया। मुर्शिदाबाद जिले के मधुबना सीमा चौकी के पास बांग्लादेशी लोग भारतीय सीमा में प्रवेश करने का प्रयास करना चाहते थे। सीमा सुरक्षा बल (BSF) जवानों की गश्‍त टीम की इनपर नजर पड़ गई। इससे पहले की जवान उन्‍हें रुकने का आदेश देते, इन बांग्‍लादेशियों ने बीएसएफ जवानों पर हमला कर दिया। भारतीय सुरक्षाबलों की तरफ से तुरंत इसका जवाब दिया गया। इन युवकों पर गोलियां चलाई गई। जवाबी कार्रवाई के बीच ये सभी बांग्‍लादेशी जंगलों में भाग निकले।

Highlights:

बीएसएफ ने एक बयान जारी कर बताया, यह घटना मुर्शिदाबाद जिले के मधुबना सीमा चौकी पर उस समय हुई, जब तस्कर भारतीय सीमा पर धारदार हथियारों के साथ इकट्ठा होने का प्रयास कर रहे थे। तभी क्षेत्र में गश्त कर रहे जवानों ने आठ से 10 तस्करों को सीमा की ओर आते हुए देखा और उन्होंने उन्हें चेतावनी दी।

बीएसएफ ने बताया, तस्कर रुकने के बजाये जवानों पर धारदार हथियारों से हमला करने के लिए आगे बढ़े। एक जवान ने आत्मरक्षा के लिए हवा में एक गोली चलाई लेकिन तस्करों के आक्रामक रुख अपनाने के कारण स्थिति बिगड़ गई और उन्होंने जवानों पर हमला कर दिया। जवान ने खुद का बचाव करते हुए अपनी इंसास राइफल से तस्करों पर गोली चलाईं।

बयान के मुताबिक, गोलीबारी की आवाज सुनकर तस्कर अंधेरे, घनी झाड़ियों और जूट के खेतों का फायदा उठाकर भारतीय सीमा की ओर भाग निकले। आत्मरक्षा में की गई इस गोलीबारी में किसी तस्कर के घायल होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Advertisement
Next Article