Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

World Corona Update : 47.54 करोड़ हुई कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या

विश्व में अब तक कोरोना वायरस की चपेट में आए लोगों की संख्या बढ़कर 47.54 करोड़ पहुंच गई है। वहीं महामारी के कारण जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़कर 61 लाख हो गई है।

09:44 AM Mar 24, 2022 IST | Desk Team

विश्व में अब तक कोरोना वायरस की चपेट में आए लोगों की संख्या बढ़कर 47.54 करोड़ पहुंच गई है। वहीं महामारी के कारण जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़कर 61 लाख हो गई है।

दुनियाभर के देशों में जानलेवा कोरोना संक्रमण का प्रसार जारी है। विश्व में अब तक वायरस की चपेट में आए लोगों की संख्या बढ़कर 47.54 करोड़ पहुंच गई है। वहीं महामारी के कारण जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़कर 61 लाख हो गई है। वहीं अब तक विश्व में 10.83 अरब से ज्यादा वैक्सीन डोज़ दी जा चुकी हैं। 
Advertisement
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने बताया कि वर्तमान वैश्विक मामले 475,487,321 हो गए हैं। वहीं संक्रमण से अब तक 6,104,135 मरीजों की मौत हो चुकी है। महामारी के खिलाफ जारी टीकाकरण के तहत अब तक विश्व में 10,835,408,732 वैक्सीन की डोज़ दी जा चुकी हैं।

रूसी सैनिकों ने चेरनोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र को ‘लूटा और नष्ट’ किया : यूक्रेन

सीएसएसई के अनुसार, 79,844,364 मामलों और 974,827 मौतों के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है। वहीं 43,012,749 मामलों के साथ भारत इस सूची में दूसरे नंबर पर है। 10 मिलियन से अधिक मामलों वाले अन्य देश ब्राजील (29,738,362) फ्रांस (24,683,075), यूके (20,669,099), जर्मनी (19,111,167), रूस (17,408,475), तुर्की (14,743,437), इटली (14,070,450), स्पेन (11,378,784) और दक्षिण कोरिया (10,822,836) हैं।
Advertisement
Next Article