Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

World News: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन उत्तर कोरिया पहुंचे, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

03:30 AM Jun 19, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

World News: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पिछले 24 साल में पहली बार उत्तर कोरिया पहुंचे है। रिपोर्ट के मुताबिक, पुतिन ने कहा कि दोनों देश अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के मद्देनजर प्रतिबंधों से निपटने के लिए मिलकर काम करना चाहते हैं। पुतिन की यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। पुतिन की यह यात्रा हथियारों के एक समझौते के बारे में बढ़की चिंताओं के बीच हो रही है जिसमें उत्तर कोरिया आर्थिक सहायता और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के बदले में यूक्रेन में रूस को बेहद जरूरी हथियार मुहैया कराता है।

व्लादिमीर पुतिन के दौरे को देखते हुए उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में सड़कों को पुतिन की तस्वीरों और रूसी झंडों से सजाया गया था। एक इमारत पर लगे बैनर पर लिखा था, हम रूसी संघ के राष्ट्रपति का गर्मजोशी से स्वागत करते हैं। पुतिन ने अपने दौरे से पहले यूक्रेन जंग में साथ देने के लिए उत्तर कोरिया का शुक्रिया अदा किया। साथ ही पुतिन ने अमेरिका द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों को एकतरफा बताया।

वहीं, यूक्रेन युद्ध के कारण रूस पर कई सारे प्रतिबंध और पुतिन की आलोचना ने उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया है। अब पुतिन एक बार फिर से ग्लोबल स्टेज पर खुद को स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं। पुतिन पिछले महीने ही चीन के दौरे पर भी गए थे, जहां उन्होंने चीन के राष्ट्रपित शी जिनपिंग से मुलाकात की थी। अब पुतिन उत्तर कोरिया के बाद वियतनाम के दौरे पर भी जाएंगे। पुतिन 19 और 20 जून को वियतनाम का दौरा करेंगे। यूक्रेन से जंग शुरू होने के बाद पुतिन ने उत्तर कोरिया से नजदीकियां बढ़ा दी हैं, जिससे अमेरिका और पश्चिमी देशों की चिंता बढ़ गई है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Advertisement
Next Article