India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

अमेरिका: कोलोराडो स्टेट पार्क में गोलीबारी, दो लोगों की मौत

09:02 AM Jun 22, 2024 IST
Advertisement

अमेरिका के कोलोराडो राज्य के एक पार्क में गोलीबारी में दो लोगों की जान चली गई। कोलोराडो के अधिकारियों ने ये जानकारी दी है। कोलोराडो पार्क एंड वाइल्डलाइफ ने बताया कि यह घटना पुएब्लो काउंटी में लेक पुएब्लो स्टेट पार्क के सेलबोर्ड बीच क्षेत्र में आधी रात के बाद हुई। कुछ लोग मछली पकड़ रहे थे, उसी दौरान गोलीबारी हुई। कोलोराडो पार्क्स एंड वाइल्डलाइफ़ को स्थानीय समयानुसार शुक्रवार सुबह फोन पर मदद के लिए कॉल आई, जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची।

गोली चलाने वाला शख्स घटनास्थल से फरार

सिन्हुआ न्यूज़ एजेंसी के अनुसार पुलिस अधिकारियों को दो लोग मृत मिले। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गोली चलाने वाला शख्स घटनास्थल से भाग गया। पुएब्लो काउंटी की पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में ले लिया और मौत का कारण जानने के लिए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पार्क में आए लोगों को अब कोई खतरा नहीं



लेक पुएब्लो के पार्क मैनेजर जो स्टैडटरमैन ने कहा, हमारा मानना है कि इस समय पार्क में आए लोगों के लिए अब कोई खतरा नहीं है। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी भी संदिग्ध को हिरासत में नहीं लिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि पार्क, इसका कंपाउंड खुला रहेगा, लेकिन चल रही जांच के कारण सेलबोर्ड बीच और इसके आसपास का क्षेत्र अनिश्चित काल तक बंद रहेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article