For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Hurricane Milton : अमेरिका में तबाही की दस्तक, तेजी से बढ़ रहा मिल्टन तूफान, 2 हजार से ज्यादा फ्लाइट रद्द

03:29 AM Oct 10, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat
hurricane milton   अमेरिका में तबाही की दस्तक  तेजी से बढ़ रहा मिल्टन तूफान  2 हजार से ज्यादा फ्लाइट रद्द

Hurricane Milton: अमेरिका में बीते 10 दिनों के भीतर दूसरी बार बड़ा तूफान दस्तक देने वाला है। इसे मिल्टन नाम दिया गया है। ये जल्द फ्लोरिडा के टैम्बा बे से टकरा सकता है। इस वजह से करीब 10 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। अमेरिका के राष्ट्रीय चक्रवात केंद्र (NHC) ने इसे विनाशकारी तूफानों की श्रेणी-5 में रखा है। आशंका है कि इस दौरान 250 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। अब तक 2 हजार से ज्यादा फ्लाइटें रद्द की जा चुकी है।

Highlights

  • फ्लोरिडा के टैंपा खाड़ी तट की ओर बढ़ रहा मिल्टन तूफान
  • तटवर्ती क्षेत्रों को खाली करने का आदेश, हजारों उड़ानें रद्द
  • 10 लाख लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने का आदेश

ले सकता है विनाशकारी रूप

मिल्टन तूफान बुधवार को तट से टकरा सकता है, जिससे फ्लोरिडा के घनी आबादी वाले पश्चिमी तट में खतरा पैदा हो सकता है। अमेरिकी राष्ट्रीय तूफान केंद्र ने कहा, मिल्टन पश्चिम-मध्य फ्लोरिडा के लिए अब तक के सबसे विनाशकारी तूफानों में से एक हो सकता है। टैंपा खाड़ी के उत्तर और दक्षिण में तटीय रेखा के साथ 10 से 15 फीट लहरों की आशंका है।

मैक्सिको की खाड़ी पर है तूफान

अमेरिका में कहर बरपाने आ रहा तूफान मिल्टन अभी फ्लोरिडा से तकरीबन एक हजार किमी दूर है जो मैक्सिको की खाड़ी से गुजर रहा है। अमेरिका के नेशनल हेरिकेन सेंटर के मुताबिक इस तूफान को खतरे की फेज-5 श्रेणी में रखा गया है। जो बेहतर खतरनाक मानी जाती है। हालांकि माना जा रहा है कि ये टैंपा पहुंचने पर कमजोर पड़ जाएगा। इसके बाद अटलांटिक महासागर की तरफ बढ़ जाएगा।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×