For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

नेपाल के काठमांडू एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, टेकऑफ के समय क्रैश हुआ विमान, 19 लोग थे सवार

12:16 PM Jul 24, 2024 IST | Yogita Tyagi
नेपाल के काठमांडू एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा  टेकऑफ के समय क्रैश हुआ विमान  19 लोग थे सवार

काठमांडू में त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (काठमांडू एयरपोर्ट) पर उड़ान भरने के दौरान 19 लोगों को लेकर जा रहा एक निजी एयरलाइन का विमान बुधवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूत्रों ने बताया कि पोखरा जाने वाले सौर्य एयरलाइंस के इस विमान में चालक दल के सदस्य समेत कम से कम 19 लोग सवार थे। यह हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ।

हवाई अड्डे पर तैनात एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि विमान के पायलट को अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि विमान में लगी आग बुझा दी गयी है। पुलिस और दमकलकर्मी दुर्घटनास्थल पर बचाव अभियान संचालित कर रहे हैं।

यात्रियों की स्थिति के बारे में अभी जानकारी नहीं

द हिमालयन टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, विमान काठमांडू से पोखरा के लिए रवाना होने वाला था, तभी यह दुर्घटना हुई। त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के सूचना अधिकारी ज्ञानेंद्र भुल के हवाले से, द हिमालयन टाइम्स ने बताया कि उड़ान भरने के दौरान एयरलाइन का केवल तकनीकी स्टाफ ही विमान में था। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि विमान में 19 लोग सवार थे। यात्रियों की स्थिति के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×