India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

रूस ने यूक्रेन के ओडेसा शहर पर दागी मिसाइल, हमले में 5 लोगों की हुई मौत

07:00 AM May 02, 2024 IST
Advertisement

रूस और यूक्रेन के बीच करीब 2 साल से चल रहा युद्ध अभी भी जारी है। यूक्रेन के ओडेसा शहर पर एक रूसी मिसाइल हमने में कम से कम 5 लोगों के मारे जाने की खबर है, और करीब 30 से अधिक लोग घायल हो गए है। यूक्रेनी अधिकारियों ने हमले की पुष्टि की है। यूक्रेन के प्रोसिक्यूटर जरनल की तरफ से जारी वीडियो फुटेज में उस भयानक हमले को कैद किया गया है। जब समुद्र तट के पास तेजी से कई बम विस्फोट हुए और तबाही मच गई। हमले के बाद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। अचानक हुए हमले को देखते हुए लोग सुरक्षित स्थान की तरफ भागते नजर आए।

हमले में गॉथिक शैली में निर्मित कैसल के साथ-साथ आसपास की आवासीय इमारतों को भी हमले से नुकसान पहुंचा है। इस हैरी पॉटर कैसल में एक प्राइवेट लॉ इंस्टीट्यूट चल रहा था। मिसाइल हमले के बाद एक वीडियो में इमारत में भीषण आग लगी हुई नजर आ रही है। आपको बता दें कि ये ओडेसा पर अब तक हुए सबसे बड़े हमलों में से एक है। इसमें रूसी सेना ने शहर पर मिसाइलें, ड्रोन और बम दागे, जिससे समुद्री तट क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान जल उठा।

यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, हमले को क्लस्टर हथिरायों के साथ इस्कंदर बैलिस्टिक मिसाइल का उपयोग करके अंजाम दिया गया था। जनरल एंड्री कोस्टिन ने व्यापक दायरे में बिखरे हुए मिसाइल मलबे और धातु के टुकड़ों की बरामदगी का खुलासा किया। घायलों में दो बच्चे और एक गर्भवती महिला भी शामिल थी।

Advertisement
Next Article