India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Typhoon Shanshan: जापान में टाइफून शानशान का असर, भारी बारिश में एक की मौत, कई घायल

12:46 AM Aug 29, 2024 IST
Advertisement

Typhoon Shanshan: जापान में शानशान चक्रवात का असर दिखने लगा है। यह महाभयंकर चक्रवात 250KM प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। जापान के दो राज्यों मियाजाकी और कागोशिमा में सरकार ने चेतावनी जारी की है। वहीं, भारी बारिश के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हुए है। चक्रवात की वजह से सभी सरकारी विभागों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। यह चक्रवात पहले भी कई बार तबाही मचा चुका है। जिसके कारण 219 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को जापान में रद्द किया गया है। सरकार ने तूफान के कारण दोनों राज्यों के 8 लाख लोगों को यहां से दूसरी जगहों पर भेजेगी। राजधानी टोक्यों में भी बुलेट ट्रेनों, ट्रेनों, उड़ानों और डाक सेवाओं पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है।

250 प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा शानशान चक्रवात

जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव योशिमासा हयाशी ने बताया कि तूफान की गति 250 किमी प्रति घंटा होने की उम्मीद है। उन्होंने आगे कहा कि यह अभी तक के पहले चक्रवाती तूफानों से काफी भयंकर हो सकता है। बता दें कि शानशान से पहले इस महीने की शुरुआत में चक्रवाती तूफान एम्पिल ने तटीय इलाकों में कहर बरपाया था। इससे कई शहरों में ब्लैकआउट की स्थिति पैदा हो गई थी। जिससे सैकड़ो उड़ानें और ट्रेनें रद्द हुई थी।

8 लाख लोगों को सुरक्षित जगह जाने का आदेश

जापानी मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) ने कहा कि शानशान अगले कुछ दिनों में क्यूशू के निकट समुद्री तट से टकराएगा। इसके सप्ताहांत में राजधानी टोक्यो सहित मध्य और पूर्वी क्षेत्रों तक पहुंचने की संभावना है। अधिकारियों ने बुधवार को क्यूशू के कागोशिमा प्रान्त होन्शू द्वीप के टोक्यो के दक्षिण-पश्विम में ऐची और शिजुओका प्रान्तों के 8 लाख से ज्यादा लोगों को निकासी के आदेश जारी किए।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article