India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

अमेरिकी हेलीकॉप्टर ने टोक्यो के निकट चिगासाकी समुद्र तट पर की आपात लैंडिंग

11:21 PM Oct 10, 2024 IST
Advertisement

एक अमेरिकी सैन्य हेलीकॉप्टर ने गुरुवार को टोक्यो के पास कनागावा प्रान्त के चिगासाकी में एक समुद्र तट पर आपातकालीन लैंडिंग की। हालांकि, विमान को किसी प्रकार के नुकसान या किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। इसकी जानकारी स्थानीय मीडिया ने दी है।
हेलीकॉप्टर सुबह करीब 11.05 बजे आपात स्थिति में उतारा गया
समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने क्योडो न्यूज के हवाले से बताया कि अमेरिकी नौसेना के अनुसार, हेलीकॉप्टर में चालक दल के तीन सदस्य सवार थे। तकनीकी खराबी का पता चलने के बाद एहतियात के तौर पर इसे स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11.05 बजे आपात स्थिति में उतारा गया।
हेलीकॉप्टर ने दोपहर बाद करीब 3.05 बजे उड़ान फिर से शुरू की
रिपोर्ट में कहा गया है कि हेलीकॉप्टर ने स्थानीय समयानुसार दोपहर बाद करीब 3.05 बजे उड़ान फिर से शुरू की। अमेरिकी नौसेना ने गड़बड़ी के बारे में विवरण नहीं दिए और कहा कि घटना अभी भी जांच के दायरे में है।
विमान एच60 हेलीकॉप्टर कनागावा प्रान्त में अमेरिकी अत्सुगी बेस का - जापानी रक्षा मंत्रालय
जापानी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि विमान एच60 हेलीकॉप्टर कनागावा प्रान्त में अमेरिकी अत्सुगी बेस का है।
रक्षा मंत्री जनरल नाकातानी ने कहा कि मंत्रालय ने घटनास्थल पर जानकारी जुटाने के लिए एक अधिकारी को भेजा है। उन्होंने अमेरिकी पक्ष से पूरी तरह से सुरक्षा प्रबंधन सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।
इससे पहले अगस्त में कनागावा प्रांत के एबिना में चावल के खेत में अमेरिकी नौसेना के एक हेलीकॉप्टर ने आपातकालीन लैंडिंग की थी।

Advertisement
Next Article