टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Yami Gautam ने पति Aditya Dhar को दी जन्मदिन की बधाई, पोस्ट शेयर कर लिखा Note

Yami Gautam ने पति Aditya Dhar को जन्मदिन पर खास अंदाज में दी बधाई

06:05 AM Mar 12, 2025 IST | Damini Singh

Yami Gautam ने पति Aditya Dhar को जन्मदिन पर खास अंदाज में दी बधाई

अभिनेत्री यामी गौतम ने अपने पति आदित्य धर को उनके 42वें जन्मदिन पर इंस्टाग्राम के जरिए शुभकामनाएं दीं। यामी ने आदित्य को बेस्ट पति और पिता बताते हुए उनकी तारीफ की और कहा कि वो जीनियस हैं। यामी ने अपने पोस्ट में आदित्य के प्रति अपने प्रेम और भावनाओं को व्यक्त किया। दोनों की मुलाकात ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के सेट पर हुई थी और उन्होंने 2021 में शादी की।

Advertisement

अभिनेत्री यामी गौतम ने पति आदित्य धर को 42वें जन्मदिन पर खूबसूरत अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। आदित्य को बेस्ट पिता और बेस्ट पति बताते हुए यामी ने कहा कि वो जीनियस हैं, उनका दिल बहुत बड़ा है। यामी ने पति को जन्मदिन की बधाई देने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। आदित्य के साथ दो तस्वीर शेयर करते हुए यामी ने उनके प्रति अपने प्रेम और भावनाओं को व्यक्त किया।

बेस्ट पति के साथ बेस्ट पिता

अभिनेत्री ने प्यारी पंक्तियों के साथ लिखा, “मेरे दिल को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। आप नई फिल्मों के साथ दर्शकों को एक नया और मैजिकल अनुभव देने के लिए तैयार हैं, जिसका सभी को इंतजार है।“ आदित्य की तारीफ करते हुए यामी ने आगे लिखा, “ आप मेरी जिंदगी में एक ऐसे शख्स हैं, जो जीनियस है और जिसका दिल बहुत बड़ा है। आप बेस्ट पति के साथ बेस्ट पिता भी हैं। एक बार फिर से आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं आदित्य।”

Yami Gautam Net Worth: पति आदित्य धर से भी ज्यादा अमीर हैं यामी गौतम, जानें नेटवर्थ

प्यार में बदल गई

यामी गौतम और आदित्य धर की साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के सेट पर मुलाकात हुई थी। आदित्य इस फिल्म के निर्देशक थे और यामी उसमें मुख्य अभिनेत्री के तौर पर थीं। दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर वह प्यार में बदल गई। एक-दूजे को तीन साल तक डेट करने के बाद दोनों ने 4 जून 2021 को शादी कर ली।

रोमांटिक-कॉमेडी

यामी और आदित्य को एक बेटा है, जिसके बारे में जानकारी अभिनेत्री ने 20 मई को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी थी। उन्होंने बेटे का नाम वेदविद रखा है।वर्कफ्रंट की बात करें तो यामी की हालिया रिलीज ‘धूम धाम’ है, जिसमें उन्‍होंंने एक सुशील और संस्कारी कोयल चड्ढा की भूमिका निभाई है। रोमांटिक-कॉमेडी में यामी के साथ प्रतीक गांधी भी हैं। फिल्म 14 फरवरी 2025 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।

Advertisement
Next Article