For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Year Ender 2023 : रूस यूक्रेन युद्ध से लेकर, 'सबसे गर्म रहा यह साल' जानिए और क्या कुछ बदला

04:17 PM Dec 28, 2023 IST | Rakesh Kumar
year ender 2023   रूस यूक्रेन युद्ध से लेकर   सबसे गर्म रहा यह साल  जानिए और क्या कुछ बदला

2023 यह साल भी अब बीतने वाला है। लेकिन इस साल विश्वभर में कुछ ऐसे बड़े बदलाव हुए हैं जो कि आने वाले नए साल में इसके गहरे प्रभाव देखने को मिलेंगे हैं। जहां आबादी के मामले में भारत अब चीन को भी पछाड़ते हुए पहले पायदान पर पहुंच चुका है। यूक्रेन और रूस का युद्ध अब तक बरकरार है, इजरायल-हमास युद्ध  तीसरे विश्व यूद्ध का संदेश दे रहा है। 70 साल बाद ब्रिटेन को राष्ट्रगान बदल गया है। भारत चांद के साथ सूरज को पर पहुंच चुका है। आइए जानते 2023 में कितनी बदली दुनिया.....

तुर्की के तेज भूकंप के झटकों से दहली दुनिया

Turkey Earthquake:भूकंप से दिन में दूसरी बार दहला तुर्की-सीरिया, रिक्टर  स्केल पर तीव्रता 7.6

Year Ender 2023 साल 2023 के  फरवरी में ही  तुर्किए के तेज भूकंप के झटकों से दहल गया। इस भूकंप की तीव्रता 7.5 थी, जिसने पूरी दुनिया में को चिंता में डाल दिया था। इस दौरान लगभग 55 हजार लोगों की मौत हो गई और 1 लाख से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

भारत ने आबादी के मामले में चीन को भी पीछे छोड़ा

India population Report: चीन को पछाड़कर भारत जनसंख्या में बना नंबर वन, UN  पॉपुलेशन रिपोर्ट | india most population country un report who is world  most populated country | TV9 Bharatvarsh

Year Ender 2023 भारत ने आबादी के मामले में चीन को भी पीछे छोड़ दिया है। संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक भारत अब दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला बन गया है। भारत की आबादी 142.86 करोड़ पहुंच गई है जबकि चीन की जनसंख्या 142.57 करोड़ है। भारत की आबादी अब 29 लाख ज्यादा हो गई है। यह पहली बार है कि भारत की जनसंख्या 1950 के बाद से चीन से आगे निकल गई है। संयुक्त राष्ट्र ने पिछले साल यह अनुमान लगाया था कि अगले साल तक भारत सबसे ज्यादा आबादी के मामले में चीन को पीछे छोड़ देगा।

रूस और यूक्रेन युद्ध

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के एक साल... जानमाल का कितना नुकसान,  कौन से इलाके किसके कब्जे में? जानें सबकुछ - russia ukraine war first  anniversary vladimir putin ...

Year Ender 2023 रूस और यूक्रेन युद्ध की शुरुआत भले ही 24 फरवरी 2022 में हुई थी, लेकिन ये युद्ध लंबा खींचता चला गया और साल 2023 में इसने 1 साल पूरे कर लिए हैं और इस दौरान रूस और यूक्रेन के लाखों सैनिकों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। मौजूदा हालात को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि रूस-यूक्रेन का युद्ध खत्म होने की कगार पर नहीं है। इस युद्ध के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर भी जानलेवा हमला किया गया।

2023 सबसे ज्यादा गर्म साल रहा

सवा लाख साल में पहली बार... 2023 रहा सबसे गर्म, अक्टूबर ने तोड़ा गर्मी का  रिकॉर्ड - 2023 warmest year in 125000 years october was worlds hottest ssc  - AajTak

Year Ender 2023 सवा लाख साल में पहली बार 2023 सबसे ज्यादा गर्म साबित हुआ है। साथ ही पिछला अक्टूबर भी दुनिया का सबसे गर्म अक्टूबर महीना था। पिछले महीने ने 2019 के अक्टूबर का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह जानकारी यूरोपियन यूनियन के कॉपरनिकस क्लाइमेट चेंज सर्विस (C3S) की तरफ से आई है। C3S की डिप्टी डायरेक्टर सामंथा बर्गेस ने कहा कि पिछला रिकॉर्ड 0.4 डिग्री सेल्सियस से टूटा है। अक्टूबर महीने में जो वैश्विक स्तर पर तापमान में बदलाव आया है, वो बेहद भयावह और तेज था. यह गर्मी इसलिए बढ़ रही है क्योंकि हम इंसान ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन रोक नहीं पा रहे हैं। साथ ही पिछले साल आए अल-नीनो ने इसे और बढ़ा दिया है।

महारानी एलिजाबेथ का निधन

Queen Elizabeth II Died: महारानी एलिजाबेथ II नहीं रहीं, ब्रिटेन में 10 दिन  का राष्ट्रीय शोक, स्कॉटलैंड की संसद सस्पेंड - Queen Elizabeth II died  Britain enters 10 days of official ...

Year Ender 2023 महारानी एलिजाबेथ के निधन के बाद चार्ल्स तृतीय अपने आप महाराजा बन गए थे। हालांकि, आधिकारिक रूप से उनकी ताजपोशी अब 6 मई को होगी. ब्रिटेन के साथ-साथ ये पूरी दुनिया के लिए एक बड़ा इवेंट है। 6 मई को पूरी दुनिया देखेगी कि ब्रिटेन के शाही परिवार में से जब किसी को राजा चुना जाता है तो किन रिवाजों से उसकी ताजपोशी की जाती है। ये रीति रिवाज आज के नहीं हैं, बल्कि सैकड़ों साल पुराने हैं और इनका पालन आज भी वैसे ही किया जा रहा है। किंग चार्ल्स तृतीय की ताजपोशी के दौरान भी इन्हीं रीति रिवाजों का पालन किया जाएगा और उन्हें ब्रिटेन का शाही ताज पहनाया जाएगा।

हमास ने इजरायल पर किया हमला

Israel Hamas War: इजरायल ने गाजा पर हमले किए तेज, पिछले एक घंटे में करीब 50  लोग मारे गए, स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा - Israel Hamas War Israel  intensifies attacks on Gaza Year Ender 2023 साल के आखिरी पल में 7 अक्टूबर को हमास ने इजरायल पर हमला कर दिया। इसके बाद इजरायल ने फिलिस्तीन के चरमपंथी समूह हमास के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी। इस दौरान अब तक 20 हजार से ज्यादा लोगों की मौत गाजा पट्टी में हो चुकी है, जबकि सैकड़ों की संख्या में इजरायली बंधक हमास के गिरफ्त में कैद हैं।

टाइटन सबमर्सिबल में सवार सारे 5 लोगों की मौत

टाइटैनिक पनडुब्बी के लापता होने का अनुभव 'विनाशकारी विस्फोट'। यहां बताया  गया है कि क्या हुआ होगा - एबीसी7 सैन फ्रांसिस्को

Year Ender 2023 ओशनगेट एक्सपीडिशन द्वारा संचालित सबमर्सिबल टाइटन का टाइटैनिक के मलबे से गोता लगाने के दौरान 18 जून, 2023 को संपर्क टूट गया। अगले चार दिनों तक पूरी दुनिया घटना को लेकर चिंतित रही। हालांकि, चार दिनों के बाद सबमर्सिबल टाइटन का मलबा खोजा गया और पुष्टि की गई की सबमर्सिबल में सवार सारे 5 लोगों की मौत हो गई।

किम जोंग उन की रुस की यात्रा

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की रूस की यात्रा पूरी, तोहफे में मिले  पांच ड्रोन और बुलेटप्रूफ जैकेट - North Korean leader Kim Jong Un left Russia  after a six

Year Ender 2023 नॉर्थ कोरियाई नेता और तानाशाह किम जोंग उन ने सितंबर 2023 में रूस की यात्रा की। इस दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उनकी मेजबानी की दोनों ने दुनिया के अपनी मजबूत दोस्ती के संकेत दिए। इस दौरान नॉर्थ कोरिया ने रूस को यूक्रेन युद्ध के लिए हथियारों की सप्लाई करने का भी वादा किया, जिसके बदले में रूस ने स्पेस टेक्नोलॉजी साझा करने का वादा किया।

कोरोना अब भी रुका नहीं

कोरोना वायरस: कितना ख़तरनाक है 'कोरोना का कचरा' और कैसे हो रहा इसका निपटारा  - BBC News हिंदी

वहीं आखिरी में हम बात कोरोना वायरस पर भी कर लेत हैं जहां पूरा विश्व कोरोना के कारण अस्त वयस्त हो गया था, कोरोना के कारण लगभग 47 लाख लोगों की मौत हो गई थी। लेकिन साल 2023 में हम यह उम्मिद कर रहे थे कि सायद अब कोरोना के मामले सामने नहीं आएंगे लेकिन इस साल भी कोरोना के मामले सामने आते रहे। भारत में भी कोरोना के नए वैरियंट सामने आए हैं जो जिससे की कई लोगों की मौते भी हुई हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rakesh Kumar

View all posts

Advertisement
×