टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

यो यो हनी सिंह ने पत्नी शालिनी से लिया तलाक, जानिए कितनी एलिमनी अमाउंट देकर सुलटा मामला

सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह एक बार फिर सुर्खियों मे है। सिंगर की शादीशुदा ज़िंदगी पटरी पर नहीं है ये तो सब जानते है लेकिन अब खबर आ रही है कि हनी सिंह का उनकी पत्नी शालिनी से तलाक हो गया है।

01:31 PM Sep 09, 2022 IST | Desk Team

सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह एक बार फिर सुर्खियों मे है। सिंगर की शादीशुदा ज़िंदगी पटरी पर नहीं है ये तो सब जानते है लेकिन अब खबर आ रही है कि हनी सिंह का उनकी पत्नी शालिनी से तलाक हो गया है।

सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह एक बार फिर सुर्खियों मे है। दरअसल, हनी सिंह की पर्सनल लाइफ मे कई उतार- चढाव आ रहे है जो पूरी दुनिया के सामने मे है। सिंगर की शादीशुदा ज़िंदगी पटरी पर नहीं है ये तो सब जानते है लेकिन अब खबर आ रही है कि हनी सिंह का उनकी पत्नी शालिनी से तलाक हो गया है। 
दरअसल पिछले साल दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में उनकी पत्नी ने घरेलू हिंसा समेत दूसरी महिलाओं के साथ संबंध बनाने समेत कई आरोप लगाते हुए तलाक की अर्जी दी थी। शालिनी ने हनी सिंह पर कई आरोप लगाए थे जो बड़े ही संगीन थे। खबरों की माने तो शालिनी ने हनी सिंह से तलाक के लिए 10 करोड़ रुपये गुज़ारा भत्ता की मांग की थी। 
मगर अब दोनों के बीच 1 करोड़ रुपये पर समझौता हुआ है। हनी सिंह और शालिनी का अब आधिकारिक रूप से तलाक़ हो चुका है। गुरुवार को दिल्ली के साकेत डिस्ट्रिक कोर्ट के फैमिली कोर्ट में हनी सिंह ने एलिमनी के तौर पर 1 करोड़ रुपये का चेक सील्ड लिफ़ाफ़े में शालिनी तलवार को सौंपा।
आखिरकार गुरुवार को दोनों के बीच तलाक के बाद मामला शांत हुआ। जानकारी के मुताबिक इस मामले की अगली सुनवाई 20 मार्च 2023 को होगी, जिसमें अगले प्रस्ताव पर सुनवाई की जाएगी। बता दें कि अपनी शिकायत में शालिनी ने आरोप लगाए थे कि उन्होंने कई महिलाओं के साथ संबंध बनाकर शालिनी को धोखा दिया है। 
शालिनी ने कहा था कि हनी सिंह ने उनके साथ मारपीट की है। उन्होंने इस शादी को दस साल दिए, लेकिन बदले में उनको सिर्फ प्रताड़ना मिली है। उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने रैपर के खिलाफ घरेलू हिंसा, यौन हिंसा और मानसिक उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। 
Advertisement
Advertisement
Next Article