W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

गुजरात चुनाव में योगी की एंट्री, विपक्ष पर उठाए सवाल, कहा- क्या कांग्रेस के शासन में राम मंदिर...अनुच्छेद 370 को समाप्त करना संभव था

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण इसलिए संभव हो पा रहा है क्योंकि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार है।

07:20 PM Nov 18, 2022 IST | Desk Team

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण इसलिए संभव हो पा रहा है क्योंकि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार है।

गुजरात चुनाव में योगी की एंट्री  विपक्ष पर उठाए सवाल  कहा  क्या कांग्रेस के शासन में राम मंदिर   अनुच्छेद 370 को समाप्त करना संभव था
Advertisement
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण इसलिए संभव हो पा रहा है क्योंकि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार है। योगी ने कहा कि क्या कांग्रेस की सरकार में मंदिर निर्माण संभव था।
Advertisement
गुजरात में मोरबी जिले के वांकानेर में भाजपा उम्मीदवार जीतू सोमानी के समर्थन में एक रैली को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि कांग्रेस को भंग करने के महात्मा गांधी के सपने को पूरा करने का समय आ गया है और विपक्षी दल देश की रक्षा करने में सक्षम नहीं है।सोमानी वांकानेर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं जहां एक दिसंबर को पहले चरण में मतदान होगा।
राष्ट्रवाद और राष्ट्र के खिलाफ लोगों के बीच लड़ाई 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान का अब समाप्त हो चुका अनुच्छेद 370 जम्मू कश्मीर में आतंकवाद की जड़ था। उन्होंने कहा, ‘‘गुजरात की तरह उत्तर प्रदेश को भी प्रधानमंत्री मोदी का मार्गदर्शन मिल रहा है और परिणाम आपके सामने है। आपने भव्य राम मंदिर का निर्माण देखा होगा।’’उन्होंने कहा, ‘‘इसी तरह, वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम अब आलीशान दिखता है। यह पूरी तरह बदल गया है। इसलिए हम कहते हैं कि ‘मोदी है तो मुमकिन है’।’’
Advertisement
भाजपा नेता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पूछा कि अगर केंद्र की सत्ता में विपक्षी दल होता तो क्या अयोध्या में राम मंदिर निर्माण तथा अनुच्छेद 370 को समाप्त करना संभव होता।योगी ने कहा कि गुजरात में लड़ाई राष्ट्रवाद और राष्ट्र के खिलाफ लोगों के बीच, राष्ट्रवाद और आतंकवाद के बीच तथा विकास और विनाश के बीच है।
पूरी दुनिया देख रही है गुजरात मॉडल
भाजपा नेता ने कहा कि मोदी ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में ‘गुजरात मॉडल’ दिया जिसने कोरोना वायरस महामारी के दौरान देश की 135 करोड़ जनता को जीवन की नयी आस दी।उन्होंने कहा, ‘‘इस मॉडल के तहत केंद्र ने मुफ्त राशन और मुफ्त टीके दिये। गरीबों के लिए नयी योजनाएं घोषित की गयीं। हमने देश में 80 करोड़ लोगों को राशन दिया। ऐसा दुनिया में और कहीं कभी नहीं हुआ। केवल देश नहीं, बल्कि पूरी दुनिया गुजरात मॉडल को देख रही है।’’
Advertisement
Author Image

Advertisement
×