Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

19 साल पहले बनाई थी जापान के इस पेंटर ने अपनी ये अनोखी पेंटिंग, 177 करोड़ रुपये में हुई नीलाम

साल 2000 में जापान के पेंटर योशितोमो ने एक पेंटिंग बनाई थी और अब उसकी नीलामी हुई है। उस पेंटिंग में योशितोमो ने कार्टून गर्ल बनाई थी।

11:21 AM Oct 10, 2019 IST | Desk Team

साल 2000 में जापान के पेंटर योशितोमो ने एक पेंटिंग बनाई थी और अब उसकी नीलामी हुई है। उस पेंटिंग में योशितोमो ने कार्टून गर्ल बनाई थी।

साल 2000 में जापान के पेंटर योशितोमो ने एक पेंटिंग बनाई थी और अब उसकी नीलामी हुई है। उस पेंटिंग में योशितोमो ने कार्टून गर्ल बनाई थी। हांगकांग के मॉडर्नस्टिक कन्वेंशन सेंटर में 6 अक्टूबर को इस पेंटिंग की नीलामी रखी गई थी। 177 करोड़ रुपए की यह पेंटिंग नीलामी में बिकी है।
Advertisement
बता दें कि योशितोमो की जितनी भी पेंटिंग बिकी हैं सबसे महंगी इसी पेंटिंग की नीलामी हुई है। योशितोमो की इस पेंटिंग का नाम नाइफ बिहाइंड बैक है। नीलामी में छह लोगों ने इस पेंटिंग को खरीदने के लिए बाेली लगाई थी। 

इस पेंटिंग की बोली बाकी बोलियों से बिल्कुल अलग थी क्योंकि इसकी बोली 10 में खत्म  हो गई थी। इसे 177 करोड़ में खरीद लिया गया था। इस पेंटिंग को पांच गुना अधिक कीमत पर खरीदा गया। सोथेबी नीलामी घर ने इसकी कीमत पांच गुना कम लगाई थी। 
योशितोमो नारा ऐसी पेंटिंग पहले भी कई बार बना चुके हैं। योशितोमो की सारी ही पेंटिंग सुर्खियों में रही हैं। लड़की के हाथ में चाकू वाली पेंटिंग उन्होंने साल 1991 में बनाई थी और उसे सैन फ्रांसिस्को के म्यूजियम ऑफ आर्ट में प्रदर्शित किया गया था।
स्लीपलेस नाइट यानी कैट वाली लड़की की पेंटिंग साल 1999 में योशितोमो नारा ने बनाई थी। यह तस्वीर लगभग 31 करोड़ में नीलाम हुई थी।
Advertisement
Next Article