टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

क्रिस गेल ने अजीबोगरीब अंदाज में बोला ये डायलॉग, जिसे सुनकर युवराज भी नहीं रोक पाए अपनी हंसी, वीडियो

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। बीते रविवार को अपने ट्विटर हैंडल पर युवराज सिंह ने एक वीडियो साझा किया जिसमें क्रिस गेल

02:34 PM Mar 16, 2020 IST | Desk Team

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। बीते रविवार को अपने ट्विटर हैंडल पर युवराज सिंह ने एक वीडियो साझा किया जिसमें क्रिस गेल

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। बीते रविवार को अपने ट्विटर हैंडल पर युवराज सिंह ने एक वीडियो साझा किया जिसमें क्रिस गेल हिंदी में एक डायलॉग बोलते हुए दिखाई दिए। क्रिस गेल का यह वीडियो इतना फनी है कि वह भी अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाए। फैन्स को क्रिस गेल का यह फनी वीडियो बहुत पसंद आ रहा है। 
सोशल मीडिया पर हमेशा ही वेस्टइंडीज के स्टार खिलाड़ी क्रिस गेल के मजेदार वीडियो वायरल होते हैं। इन वीडियोज में कभी गेल बॉलीवुड के गानों पर डांस करते दिखाई देते हैं तो कभी हिंदी फिल्‍मों के डायलॉग को बोलते दिखाई देते हैं। 
सोशल मीडिया पर अब जो क्रिस गेल का वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है उसमें हिंदी का एक डायलॉग उन्होंने बोला है। क्रिस गेल वीडियो में बोल रहे हैं,कॉन्फिडेंस मेरा, कब्र बनेगी तेरी। हालांकि कॉन्फिडेंस मेरा तक तो गेल ने सही बोला लेकिन आगे का डायलॉग वह सही से बोल नहीं पाए। उसके बाद अपने ही डायलॉग पर वह जोर-जोर से हंसते नजर आए। युवराज सिंह भी वीडियो में क्रिस गेल के साथ दिखाई दे रहे हैं। युवराज सिंह ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्‍शन में लिखा, कॉन्फिडेंस मेरा, कब्र बनेगी तेरी!!वेल सैड काका….।

Advertisement

हाल ही में खेली गई रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2020 में युवराज सिंह हिस्सा इंडिया लीजेंड्स की ओर से खेले थे। हालांकि यह सीरीज कोरोना वायरस की वजह से पूरी नहीं हो सकी। कोरोना वायरस के मामले लगातार महाराष्ट्र और पूरे देश में बढ़ रहे हैं। इसी वजह से सीरीज को रद्द कर दिया गया। 
आईपीएल 2020 में क्रिस गेल किंग्स इलेवन पंजाब का हिस्सा हैं। हालांकि आईपीएल का यह टूर्नामेंट कोरोना वायरस की वजह से 15 अप्रैल तक स्‍थगित कर दिया है। आईपीएल का 13वां सीजन मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 29 मार्च से खेला जाना था। 
Advertisement
Next Article