युवराज सिंह ने मजेदार VIDEO हरभजन सिंह के बर्थडे पर किया शेयर, पूछा- 40 या 47?
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिनरों में से एक हरभजन सिंह का आज यानी 3 जुलाई को 40वां जन्मदिन है। पंजाब के जलंधर में 3 जुलाई 1980 को हरभजन सिंह का जन्म हुआ था।
05:02 PM Jul 03, 2020 IST | Desk Team
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिनरों में से एक हरभजन सिंह का आज यानी 3 जुलाई को 40वां जन्मदिन है। पंजाब के जलंधर में 3 जुलाई 1980 को हरभजन सिंह का जन्म हुआ था। सोशल मीडिया पर क्रिकेट जगत के कई खिलाड़ियों ने हरभजन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी।
इसी बीच भज्जी को बहुत ही मजेदार अंदाज में पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह ने बधाई दी। युवराज सिंह और हरभजन सिंह दोनों जितने मैदान पर मस्ती करते थे उतनी ही वह सोशल मीडिया पर भी मस्ती करते हैं और दोनों खिलाड़ियों का यह अंदाज उनके फैंस को बहुत पसंद है। एक बार फिर से युवी ने उनसे जमकर मस्ती करते हुए भज्जी को जन्मदिन की बधाई दी।
ट्विटर पर एक वीडियो युवराज सिंह ने साझा किया है। उस वीडियो में युवी और भज्जी दोनों मस्ती करते नजर आ रहे हैं। युवराज ने वीडियो शेयर करते हुए भज्जी को जन्मदिन की बधाई मजेदार अंदाज में दी है।
Advertisement
युवराज सिंह ने हरभजन को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट में लिखा, यह तुम्हारा 40वां जन्मदिन है या 47वां। इस वीडियो में हमारे एक-साथ बिताए शानदार सालों की झलक हैं, जिनमें हमने सिर्फ एक-दूसरे की टांग ही नहीं, बल्कि पैंट भी खींची है। तुमने हमेशा दुनिया को साबित किया है सिंह कि तुम हमेशा किंग रहोगे। क्वारंटाइन के बाद पार्टी तो लेनी हैं 100 प्रतिशत। लव यू पाजी।
युवराज के अलावा इन खिलाड़ियों ने भी भज्जी को दी जन्मदिन की बधाई
1.
2.
3.
4.
5.
6.
7.
Advertisement