Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मां बहनों पर अत्याचार नहीं देख पाया बेटा, कर दी पिता की हत्या

राजधानी दिल्ली के सुभाष प्लेस इलाके में घर के अंदर एक शख्स की पीटकर हत्या कर दी गई। जब इस पुरे मामले की जानकारी पुलिस को लगी, तो पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच कर हत्या के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

12:23 PM Nov 16, 2022 IST | Desk Team

राजधानी दिल्ली के सुभाष प्लेस इलाके में घर के अंदर एक शख्स की पीटकर हत्या कर दी गई। जब इस पुरे मामले की जानकारी पुलिस को लगी, तो पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच कर हत्या के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

राजधानी दिल्ली के सुभाष प्लेस इलाके में घर के अंदर एक शख्स की पीटकर हत्या कर दी गई। जब इस पुरे मामले की जानकारी पुलिस को लगी, तो पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच कर हत्या के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, इसके अलावा मृतक के नाबालिग बेटे को भी पकड़ लिया गया है। हत्या मामले में गिरफ्तार अपराधियों की पहचान शकूरपुर निवासी आदित्य उर्फ बद्दी (19), नितिन उर्फ ताने (32) और जितेश गुप्ता (42) के रूप में की गई है। वहीं चौथा आरोपी 17 साल का एक नाबालिग है। जब पुलिस नें इन अपराधियों से पुछताछ की तो पता चला कि पारिवारिक विवाद और पिता के मां और बहनों से मारपीट करने से तंग आकर नाबालिग बेटे ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या कर दी। मृतक का परिवार मूल रूप से उत्तराखंड चमोली का रहने वाला है। परिवार में मृतक की 44 वर्षीय पत्नी व 20 साल की बड़ी बेटी, 17 साल का नाबालिग बेटा जो की मुख्य आरोपी है इसके अलावा 16 साल की छोटी बेटी और 15 साल का बेटा है। 
Advertisement
इस पूरे मामले पर पुलिस ने बताया कि, सोमवार दोपहर 11.55 बजे सुभाष प्लेस पुलिस को एक शख्स की हत्या की पीसीआर कॉल आई थी। मौके पर पुलिस की टीम शकूरपुर में एक घर की चौथी मंजिल पर बने फ्लैट में पहुंची, यहां दरवाजे की चौखट पर करीब 50 साल के शख्स का शव पड़ा था, शव के नाक और मुंह पर खून के धब्बे मिले। कमरे में कुछ कांच के टुकड़े, व टूटी हुईं चूड़ियां पड़ी थीं। मृतक की पत्नी और बच्चे भी वहां मौजूद थे। 
सीसीटीवी से मिला अपराधी का सुराग 
इस पूरे मामले पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर अपनी जांच शुरू की। लेकिन इस पूरे घटना पर किसी न कुछ नही कहा। जिसके बाद पुलिस ने सबसे पहले आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। घर के एग्जिट गेट के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे से सुराग मिला। जिसमें रात करीब 11.30 बजे दो संदिग्ध घर से बाहर निकलते देखे गए। रात होने के कारण फुटेज साफ नहीं थी। मृतक के घर से काफी दूर एक और सीसीटीवी कैमरा लगा था। पुलिस ने सीसीटीवी में दिखे हुलिए के आधार पर मृतक के परिजनों की लोकेशन और मूवमेंट का पता किया। जिसमें उनकी गतिविधि संदिग्ध पाई गई। जिसके बाद पुलिस ने पाया कि सीसीटीवी में दिखाई दे रहे युवकों में से एक मृतक का बेटा शामिल था। इस शक की सुई नाबालिग पर इसलिए भी घूमी क्योंकि पुलिस जांच के दौरान वह जरूरत से ज्यादा ही एक्टिव था। पुलिस को गुमराह करने के लिए तरह तरह के दावे कर रहा था। सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने हत्या के पीछे की सारी कहानी और साजिश खोल दी। उसने बताया कि पिता शराब के आदी थे। घर का खर्च चलाने के लिए उसकी मां और बहन घरों में मेड का काम करती थीं। पिता उनसे शराब खरीदने के लिए पैसे मांगता था, पैसे नहीं देने पर मारपीट का भी आरोप लगया। वारदात से 3-4 दिन पहले भी रात में पिता ने मां से मारपीट की। इसके बाद मां बच्चों के साथ पिता को फ्लैट में छोड़कर शकूरपुर स्थित अपने रिश्तेदार के घर चली गई थीं।
Advertisement
Next Article