Supreme Court से मनोज तिवारी को लगा झटका, पटाखों पर प्रतिबंध संबंधी आदेश में हस्तक्षेप करने से किया इनकार
<p>राष्ट्रीय राजधानी में पटाखों के निर्माण, भंडारण, बिक्री और फोड़ने पर व्यापक प्रतिबंध लगाने संबंधी दिल्ली सरकार के आदेश पर हस्तक्षेप करने से उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को इनकार कर दिया।बता दें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मनोज तिवारी ने न्यायमूर्ति ए. एस. बोपन्ना और न्यायमूर्ति एम. एम. सुंदरेश की पीठ को बताया कि अदालत द्वारा हरित पटाखे फोड़े जाने की अनुमति देने के बावजूद पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।</p>04:50 PM Sep 13, 2023 IST