editorial
हिंद प्रशांत क्षेत्र का आर्थिक गुट
<p>प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आजकल जापान की यात्रा पर हैं वह देश में 4 देशों के संगठन क्वाड की बैठक में भाग लेने गए हैं लेकिन इस बैठक के होने से पूर्व उन्होंने अमेरिका के नेतृत्व में हिंद महासागर और प्रशांत महासागर क्षेत्र के देशों के आर्थिक संगठन की सदस्यता भी भारत को दिलाते हुए साफ किया कि हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों में ऐतिहासिक रूप से भारत की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण रही है और गुजरात में दुनिया का सबसे पुराना लोथल बंदरगाह रहा है। दरअसल अमेरिका के नेतृत्व में जिंबारा हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र के देशों का संगठन बना है वह इस महासागरीय क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव को रोकने का एक उपक्रम है।</p>01:34 AM May 25, 2022 IST